* * * बाउंड्री वाल का उद्घाटन कार्यक्रम * * *

दिनांक 17 दिसम्बर 2020 को ग्राम देवरा में बन रहे कृषि विज्ञान केंद्र , सिंगरौली के कार्यालय की बाउंड्री वाल का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर ( सिंगरौली ) के दिशा निर्देश आयोजित इस कार्यक्रम में माननीया सांसद, संसदीय क्षेत्र सीधी , सिंगरौली के कर कमलों से शिलान्यास किया गया। कार्क्रम की अध्यक्षता माननीय विधायक, विधान सभा क्षेत्र 80 सिंगरौली श्री राम लल्लू बैस्य द्वारा की गयी तथा माननीय विधायक, विधानसभा क्षेत्र 82 धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, माननीय विधायक, विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी श्री अमर सिंह, माननीय विधायक, विधानसभा क्षेत्र 78 सिंहावल श्री कमलेश्वर पटेल तथा माननीय विधायक, विधानसभा क्षेत्र 81 देवसर श्री सुभाष रामचरित्र,निर्देशक, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसन्धान संस्थान-डॉ एस. आर. के. सिंह , संयुक्त संचालक विस्तार सेवाएं-डॉ. दिनकर शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक उद्यानिकी-डॉ. टी. आर. शर्मा की उपस्थ्तिति उल्लेखनीय रही।

Goto Home Page