* * * विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस का आयोजन * * *

कृषि विज्ञान केंद्र सिंगरौली द्वारा दिनांक 5 दिसंबर को ष्विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस ष् का आयोजन चितरंगी विकास खंड के बुढ़ाडोल (नौगईं) में माननीय विधायक चितरंगी श्री अमर सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। वर्तमान रासायनिक खेती के कारण जहां मृदा का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, वहीं फसलों में भी मानवोपयोगी पोषक तत्वों की कमीं हो रही है। रसायनो के अंधाधुन्द उपयोग से मानव स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है इस कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि श्री श्रवण कुमार वैश्य द्वारा जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए हरीखाद, वर्मीकम्पोस्ट, गोबर कि खाद, जैव उर्वरकों के उपयोग पर जोर गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, चितरंगी द्वारा उपस्थित कृषकों को स्वायल हेल्थ कार्ड भी उपलब्थ कराया गया। कार्यक्रम में 85 कृषकों सहित 6 अधिकारीध्कर्मचारी तथा डॉ. जय सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवंम प्रमुख, डॉ. अखिलेश कुमार चैबे, वैज्ञानिक तथा सुश्री प्रिया चैकसे ने भाग लिया।

Goto Home Page